Ranchi:शहीद कोबरा जवान राकेश कुमार को सीआरपीएफ कैंप में दी गई श्रद्धांजलि, तीनों आईजी और डीआईजी ने दिया कंधा

 

राँची।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में आंधी-तूफान में पेड़ गिरने की वजह से शहीद हुए कोबरा के जवान राकेश कुमार को राँची स्थित सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शहीद के पार्थिव शरीर को आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज, आईजी जगुआर अनूप बिरथरे और डीआईजी जगुआर इंद्रजीत महथा ने अपना कंधा दिया।सारंडा सुरक्षा बलों के लिए आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।एक तरफ जहां नक्सलियों के आईईडी सुरक्षाबलों के लिए परेशानियां खड़ी करती है तो वही कुदरत भी सुरक्षाबलों की परीक्षा लेता रहता है। इस बार आंधी-तूफान की वजह से कोबरा के जवान राकेश कुमार शहीद हो गए। कोबरा 210 बटालियन के शहीद राकेश कुमार को राँची के सीआरपीएफ के 133 कैंप में श्रद्धांजलि दी गई।

सीआरपीएफ कैंप में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल राज, झारखण्ड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महता सहित कई अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के बाद जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके गृह जिला भेजा जाने लगा तब आईजी सीआरपीएफ, आईजी अभियान, आईजी जगुआर और डीआईजी जगुआर खुद आगे आये और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उसे वाहन में रखा।

इस संबंध में आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि जवान राकेश कुमार ड्यूटी के बाद अपने कैंप में पहुंचे थे, लेकिन देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ का एक बड़ा टुकड़ा राकेश कुमार के ऊपर गिर गया।जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इस घटना में राकेश कुमार घायल हो गए, जिसके बाद राकेश को एयरलिफ्ट कर राँची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

दिवंगत कांस्टेबल (जीडी) राकेश कुमार (बल संख्याः 135370141) गृह पता ग्राम धमनी, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद है। उनका जन्म दिनांक 06 अगस्त 1993 था तथा उनकी आयु लगभग 33 वर्ष थी। वे दिनांक 08 मार्च 2013 को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में भर्ती हुए थे।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।वरीय पदाधिकारी/बल के द्वारा दिवंगत कर्मी के पार्थिव शरीर को उनके गृह स्थान औरंगाबाद भेजने की आवश्यक कार्यवाही की।

error: Content is protected !!