Ranchi: ब्राउन शुगर के साथ तीन ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार…
राँची। नशे के तस्करों के खिलाफ राँची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है।ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईटेंशन मैदान में पावर ग्रिड के सामने कुछ युवकों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना की महत्ता और गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय वन डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।सत्यापन और छापेमारी के क्रम में नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान में प्रवेश करने पर देखा गया कि पावर ग्रिड के सामने खाली मैदान में एक ब्लू रंग की कार और उसके बगल में एक स्कूटी तथा एक मोटरसाइकिल खड़ी है और कुछ व्यक्ति कार में संदिग्ध हालत में बैठे हुए पाए गए। निरीक्षण के क्रम में कार में बैठे तीनों युवक पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।हिरासत में लिए गए तीनों ने अपना नाम रमीज राज, मो. अब्दुल और मो. जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि बताया।
उक्त व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर 03 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन में कुल 6.4 ग्राम), तीन मोबाइल फोन, 4000 रुपये, ब्लू रंग की कार (रजि०नं०-JH10R-9385), स्कूटी-1 (रजिस्ट्रेशन नं0-JH0IFF-9513), मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं०- JH0IEV-2343) बरामद किया गया। बरामद किए गए मादक पदार्थ के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और बरामद कैश के संबंध में ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त रकम होना बतलाया गया। तत्पश्चात उक्त बरामद सामान को विधिवत जब्त किया गया और तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने की उद्देश्य से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का कारोबार संगठित गिरोह बनाकर किया जा रहा था।मामले को लेकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, नामकुम के स्वकथन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या-91/26 दिनाक 08.04.26, धारा-111(2) (b)/ 111(3)/111(4) BNS एवं धारा-21(b)/22/29 NDPS Act. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

