लोहरदगा:असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश किया,पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामला को बढ़ने से रोका

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंक दिया। जिसके बाद हिंदू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फिलहाल मामला शांत कराया जा रहा है। गांव के गणमान्य लोगों ने भी दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है।बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मांस फेंक दिया था। शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। बात फैलते-फैलते पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद मंदिर के पास लोगों की भीड़ बढ़ गई है।

इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। तत्काल मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया है।