गिरिडीह:शादी समारोह से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत,दो अन्य घायल

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के केंदुआडीह में शनिवार की सुबह कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और परिवार के साथ नवादा से तिसरी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को गावां स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया।वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो महिलाओं को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं एक महिला को हल्का चोट लगने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।कार में पांच लोग सवार थे।

बताया जाता है कि जिले तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड निवासी प्रभात लाल बरनवाल अपने परिवार के साथ नवादा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी बीच केंदुआडीह के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से खेत मे जा गिरा।इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा।