आवारा कुतों का आतंक:आधा दर्जन से ज्यादा कुतों ने युवक को नोच नोच कर मार डाला,इलाके में दहशत का माहौल

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले में आदमखोर कुत्तों ने एक युवक की जान ले ली।घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के मझीयाना गांव की है।युवक की पहचान 24 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में की गई है।इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो स्थानीय लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के मांझीयाना गांव में यहीं का रहने वाला 24 वर्षीय सुशील कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर महुआ पेड़ के पास था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तभी वहां आधा से अधिक कुत्ते पहुंच गए। ये कुत्ते आदमखोर निकले। जानवरों ने वहां सुशील कुमार को घेर लिया।जब तक सुशील कुछ समझ पाता तब तकतक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। छह से अधिक कुत्तों के एक साथ हमला करने से उसकी हिम्मत टूट गई।

आदमखोर कुत्तों ने सुशील को चारों ओर से नोचना शुरू कर दिया। इस बीच सुशील ने मदद के लिए शोर मचाया।लेकिन आसपास के ग्रामीण जब तक पहुंच पाते तब तक कुत्तों ने उसकी जान ले ली।स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर कुत्तों को भगाया। इधर, यह घटना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई।अचानक आदमखोर कुत्तों के हमले में युवक की मौत से दहशत फैल गई।सूचना पर घटनास्थल पर परिजन भी पहुंचे।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।