यात्रियों से भरी बस नदी में पलटी,कई यात्रियों के डूबने की आशंका,राहत-बचाव कार्य जारी है…

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात को बड़ा हादसा हुआ है।बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी सम्राट नामक यात्री बस नदी में गिर गयी है।बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में यात्री बस गिरी है। कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका है।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है।राहत-बचाव कार्य जारी है।।यह बस राँची से गिरिडीह जा रही थी।इसी बीच डुमरी रोड के बराकर नदी में यह हादसा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।इधर सूचना मिलने पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी मिल रही है कि राँची से गिरिडीह जा रही बाबा सम्राट बस असंतुलित होकर पीरटांड़ बराकर पुल से नीचे गिरी। अब तक 4 लोगों के मौत की पुष्टि। राहत एवं बचाव का काम जारी, मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित।वहीं कई लोगों के बस के नीचे दबे होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावा कई अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं और राहत- बचाव कार्य जारी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।बाबा सम्राट आलीशान नामक बस राँची से गिरिडीह लौट रही थी।इसी दौरान बराकर नदी में बस अनियंत्रित होकर गिर गयी। बस में कुल 30 से 35 यात्री सवार थे। 20-25 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।