सुभाष मुंडा हत्याकांड:साजिश के खुलासे की मांग को लेकर सीपीएम ने किया विरोध प्रदर्शन,पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा ने कहा हत्यारों का खुलासा किया गया,लेकिन संतुष्ट नहीं है…..

राँची।राजधानी राँची के दलादिली चौक के पास बीते दिनों हुए सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की हत्या का खुलासा होने के बाद भी दलादिली क्षेत्र में आमलोगों का आक्रोश जारी है।अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शनिवार को माकपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सुभाष मुंडा चौक दलादिली पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। माकपा के राज्य कमिटी सदस्य सुरेश मुंडा ने कहा कि सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा हुआ है, लेकिन साजिशकर्ता बेनकाब नहीं हुए हैं।न्याय मिलने तक सीपीएम का संघर्ष जारी रहेगा।सुभाष मुंडा की हत्या कारोबार के साथ-साथ राजनीतिक भी है।इसलिए मुख्य साजिशकर्ता के सामने आने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे और इसके लिए सीपीएम का संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि दलादिली चौक अपराधियों का अड्डा बन गया है।अपराधियों पर नियंत्रण के लिए दलादिली में जल्द से जल्द पुलिस चौकी का निर्माण होना चाहिए।आपको बता दें कि दलादिली स्थित उनके ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने सुभाष की हत्या कर दी थी।

इससे पूर्व दिवंगत सुभाष मुंडा के गांव दलादिली से एक विशाल जुलूस निकाला गया,जो रिंग रोड होते हुए पूरे दलादिली बाजार का भ्रमण कर दलादली चौक आकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सुभाष मुंडा की प्रतिमा के समक्ष स्थाई रूप से हसुआ हथौड़ा युक्त लाल झंडे को माकपा के राज्य कमिटी सदस्य सुरेश मुंडा ने फहराया और सुभाष मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जुलूस में सुभाष मुंडा के हत्यारों को फांसी दो, सुभाष मुंडा को लाल सलाम, सुभाष मुंडा अमर रहें, जो लाल झंडा से टकरायेगा, चूर चूर हो जाएगा आदि आक्रोशपूर्ण नारे लगाए जा रहे थे. सर्वप्रथम सुभाष मुंडा की प्रतिमा के समक्ष स्थाई रूप से हसुआ हथौड़ा युक्त लाल झंडे को माकपा के राज्य कमिटी सदस्य सुरेश मुंडा ने फहराया और श्रद्धांजलि अर्पित की।जहां शहीद सुभाष मुंडा को लाल सलाम के गगनभेदी नारों से चौक गूंज उठा।

इस अवसर पर जुलूस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे माकपा नगड़ी लोकल कमिटी के सचिव मधुआ कच्छप की अध्यक्षता में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा ने कहा कि सुभाष मुंडा के हत्यारों का खुलासा किया गया है, लेकिन हमारी पार्टी इससे संतुष्ट नहीं है क्योंकि अभी भी हत्या के मुख्य साजिशकर्ता का पर्दाफाश नहीं हुआ है।सुभाष मुंडा की हत्या कारोबार के साथ-साथ राजनीतिक भी है।इसलिए मुख्य साजिशकर्ता के सामने आने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे और इसके लिए सीपीएम का संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि दलादिली चौक अपराधियों का अड्डा बन गया है। इसलिए हमलोगों ने यहां शनिवार को लगने वाला हटिया को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।इसे हर हाल में लागू करेंगे।अपराधियों पर नियंत्रण के लिए दलादिली में जल्द से जल्द पुलिस चौकी का निर्माण होना चाहिए।