Jharkhand:नक्सलियों की शाजिश में फंस गया जवान,ब्लास्ट में तीन जवान शहीद,तीन घायल,हेलीकॉप्टर से राँची लाया गया

चाईबासा।झारखण्ड में नक्सलियों द्वारा आये दिन सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे है।राज्य में नक्सलियों की गतिविधियों में तेजी आई है।जिसमें एक के बाद एक घटना की अंजाम दे रहे हैं।आज गुरुवार को फिर चाईबासा में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह लैंड माइन ब्लास्ट किया।इस घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गये हैं।जबकि तीन जवान गंभीर रुप से घाय हो गये हैं।शहीद जवान हरद्वार साह पलामू और किरन सुरी सिमडेगा जिले के रहने वाले है।वहीं एक घायल जवान देवेन्द्र पंडित भी शहीद हो गए है।तीन जवान शहीद हो गए है।

घटना की पुष्टि झारखण्ड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने की है।उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.3 घायल जवानों में गोड्डा के रहने वाले देवंद्र कुमार पंडित, खूंटी के रहने वाले दीप टोपनो, लातेहार के रहने वाले नीकू उरांव शामिल है।तीन जवान शहीद हुए हैं।घायल सभी जवानों को मेडिका में भर्ती कराया जायेगा.घायलों को राँची लाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घायल तीनों जवान झारखण्ड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप11 के हैं।तीनो शहीद जवान भी जगुआर से है।जिस इलाके में विस्फोट की घटना हुई है।वहां कुछ दिन पहले भी नक्सली वारदात हुए थे।

पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकले हुए थे. तभी विस्फोट की घटना हुई. जिसके बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.जानकारी के मुताबिक घटना चाईबासा जिला के टोपलो थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुँचे है।.

जानकारी के मुताबिक जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में थे. विस्फोट की घटना डरकला के पास आज सुबह हुई है. जिसमें जवान घायल हुए हैं और तीन जवान शहीद हो गए हैं।इसके साथ ही घटनास्थल के लिये पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को रवाना कर दिया गया है।