CORONA BREAKING: हजारीबाग से मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, सूबे कुल संख्या 192 हुई।

हजारीबाग। झारखण्ड राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज के बढ़ने का सिलसिला जारी है। ताजा केस हजारीबाग का है, जहां महाराष्ट्र से लौटे दो प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हजारीबाग में जिन दो प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से एक 30 वर्षीय युवक और एक 36 वर्षीय युवक है।  गुरुवार को झारखण्ड में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है,  जिसमें हज़ारीबाग में 2, पलामू में 7 और जमशेदपुर व कोडरमा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। राज्य में आंकड़ा बढ़कर 192 हो गया है।