बड़कागांव में अष्ठमी का जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश,आगजनी और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद लाठीचार्ज….डीसी और एसपी मौके पर मौजूद….

बड़कागांव।झारखण्ड में हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में अष्टमी का वापसी जुलूस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर देर शाम तक लोगों में आक्रोश बनी रही। पुलिस द्वारा लगाए गए उत्तरी दिशा के बैरिकेडिंग को तोड़कर लोग पहले आगे बढ़ गए दूसरे बैरिकेडिंग के पास के जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ने के प्रयास किए जा रहे थे कि इसी बीच बगल में मचान में आगजनी की घटना हो गई। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की।हालांकि पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए मामले को शांत करा दिया।

भीड़ को हटाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर है।आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन पहुंच चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने महुदी गांव पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। रात होने के कारण अफरा तफरी का महौल बन गया है।

दरअसल, बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में 40 वर्ष से रुका रामनवमी का जुलूस अष्टमी के दिन बिना प्रशासन की देखरेख का शांतिपूर्वक निकलकर सोनपुरा गांव मेलाटांड़ पहुंचा। जुलूस निकलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और खुशी का माहौल हो गया। जुलूस निकलने की सूचना मिलते ही बड़कागांव प्रशासन की टीम महुदी गांव पहुंची और वापसी जुलूस को रोक दिया गया। प्रशाशन की ओर से जुलूस रोके जाने के बाद लोग वहां धरने पर बैठ गए थे वहीं प्रशासन की ओर से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों को हजारीबाग सदर एसडीओ शैलेश कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नाकाम रहे।

इधर बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी माहौल शांत है।जुलूस शान्तिपूर्ण अलग अलग जगहों पर निकला है।उन्होंने ने बताया कि कुछ लोगों ने खेत रखे पुआल के ढेर में आग लगा दिया था।जिसे बुझा दिया गया है।कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है।

 

समाचार लिखे जाने तक हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह सहित डीएसपी रैंक के कई पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड के सभी आला अधिकारी, संबंधित कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल कैंप किए हुए हैं।