गुमला में CRPF के सनकी जवान ने धारदार हथियार से हमला कर ससुराल के 9 लोगों को किया जख्‍मी, 4 रिम्स रेफर

गुमला : जिले के लोहरदगा रोड चंदाली स्थित पुलिस लाईन के पीछे एक सनकी दामाद ने बुधवार को ससुराल के नौ लोगों को दबिया से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आनन-फानन में सभी को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चार लोगों को रिम्‍स रेफर कर दिया गया। घायलों में 55 वर्षीय मनीष लोहरा, 50 वर्षीय सुंदरी देवी, बेटी रूबी देवी, रुबीना कुमारी, अनिमा कुमारी, महाबीर कुमार, अजय लोहरा, पांच वर्षीय स्मिता केरकेट्टा और तीन वर्षीय पूर्वी केरकेट्टा शामिल है। ये सभी एक ही परिवार के हैं।

जानकारी के अनुसार लसिया डुमरडीह निवासी सीआरपीएफ जवान नरेंद्र केरकेट्टा की शादी पूर्व में लातेहार के बालूमाथ में हुई थी। इसके बाद मनीष लोहरा की बेटी रुबीना कुमारी से सीआरपीएफ जवान नरेंद्र केरकेट्टा ने कथित दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद वह उसे अच्‍छी तरह से नहीं रख रहा था। उसे प्रताडि़त करने लगा। जिसका ससुराल के लोग विरोध करते थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच अनबन चल रहा था।

मंगलवार को नरेन्द्र अपने चार-पांच साथियों के साथ मनीष के घर पहुंचा और हो-हल्ला किया था। बुधवार को साढ़े सात बजे रात के करीब वह हाथ में दबिया लेकर तीन-चार दोस्तों के फिर से मनीष के घर आ धमका और ससुराल वालों पर अचानक से हमला कर दिया। जिसमें बच्चे समेत आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

मामला थाना क्षेत्र के चंदाली पुलिस लाइन के समीप छुट्टी में लौटे सीआरपीएफ के जवान में अपने ही ससुराल में आकर तेजधार हथियार से अपने ससुर 55 वर्षीय मनीष लोहरा,सास 50 वर्षीय सुमरी देवी,जेठसाला 30 वर्षीय महावीर लोहरा,जेठसास 22 वर्षीय रूबी देवी,पत्नी 20 वर्षीय रुबीना देवी व 3 वर्षीय पूर्वी कुमारी 4 वर्षीय अश्मित केरकेट्टा को गर्दन पीठ सर सहित कई जगह पर हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया वहीं घायलों में मनीष लोहरा सुमरी देवी रूबी देवी रुबीना देवी की गंभीर हालत को देखते हुए राँची रिम्स रेफर किया गया वहीं घटना में बताया जा रहा है कि रुबीना देवी दूसरी पत्नी है घटना के उपरांत सीआरपीएफ का जवान नरेंद्र केरकेटा घटनास्थल से फरार हो गया

इधर स्थानीय लोगों और परिवार के कुछ सदस्यों जो जानकारी मिली है उसके अनुसार:

सीआरपीएफ के जवान ने कथित प्रेमिका के घर में घुसकर 9 लोगों को भुजाली से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना बुधवार रात्रि की है। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ के एक विवाहित जवान महेंद्र केरकेट्टा ने एक ही परिवार के 9 लोगो को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं। घायलों में 20 वर्षीय कथित प्रेमिका रुबीना कुमारी, उसके पिता 55 वर्षीय मनीष लोहरा, 45 वर्षीय माँ सुमरो देवी, 25 वर्षीय बड़ी बहन रूबी देवी, 3 वर्षीय रूबी के बेटी पूर्वी कुमारी,6 वर्षीय बेटा स्मिथ केरकेट्टा,18 वर्षीय बहन अनिमा कुमारी,30 वर्षीय भाई महावीर लोहरा, 45 वर्षीय चाचा अजय लोहरा शामिल है। सभी को स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए देर रात्रि सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अत्यंत गंभीर रूप से चार घायल रुबीना कुमारी, उसके पिता मनीष लोहरा, माँ सुमरो देवी और बड़ी बहन रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक चारो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।उनके पूरे शरीर मे भुजाली के जख्म है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीआरपीएफ के जवान महेंद्र सिमडेगा में पोस्टेड है। साथ ही वह विवाहित है।उसकी पत्नी का नाम अंजू देवी है।इसके बावजूद जवान रुबीना कुमारी से पिछले पांच साल से एकतरफा प्यार करता था।कभी कभी रुबीना उससे बात भी कर लिया करती थी।दोनो के बीच वीडियो कॉल में भी बात होने लगी थी।मगर इस दौरान जवान रुबीना से वीडियो कॉल में बात करने के दौरान उसकी अश्लील तश्वीर बना लेता था।साथ ही उसे अपने दोस्तों के बेच शेयर कर दिया करता था।इसकी जानकारी होने के बाद रुबीना उससे नफरत करने लगी थी।साथ ही बात करना छोड़ दी थी।मगर जवान उसे जबरन बात करने के लिए प्रेरित करता था।इसके बावजूद वह उससे दूरी बनाए रख रही थी। बुधवार को देर रात करीब 8 बजे वह रुबीना के पास पहुँचा।फिर विवाद करने लगा।विवाद के दौरान ही वह अपने पास पकड़े भुजाली से एक एक कर रुबीना समेत परिवार के 9 लोगो पर हमला कर दिया।इस हमले में सभी घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे।तभी जवान वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं