Jharkhand:लोहरदगा जिले के झारखण्ड आंदोलनकारियों ने शिबू सोरेन से मुलाकात की, झारखण्ड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान मिलेगा :-शिबू सोरेन

राँची।झारखण्ड आंदोलनकारी एवं सांसद व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ आज सुबह मोरहाबादी स्थित उनके आवास में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नागेंद्र साव, ताहिर अंसारी, देवनारायण लकड़ा, अमानत अंसारी,अनंतराम, महादेव भगत, आनंद भगत, दिलदार खान एवं सुखराम भगत ने मुलाकात की।झारखण्ड आंदोलनकारी मुखिया शिबू सोरेन ने कहा कि मेरा प्रथम लक्ष्य था झारखण्ड अलग राज्य निर्माण का हमने झारखंड अलग राज्य प्राप्त कर लिया है।अब सभी झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान देने का काम है दिलाएंगे।

झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि हम लोगों ने झारखंड अलग राज्य के लिए जेल गए ,आर्थिक नाकाबंदी किए, सड़क जाम किए, सहित हर प्रकार के धरना प्रदर्शन आंदोलन में सक्रिय भाग लिए ,अपना जवानी का महत्वपूर्ण समय दिए हैं ,अब अलग राज्य बन गया है। 20 साल हो गए हैं लेकिन हम कूड़ु लोहरदगा जिला के आंदोलनकारियों की पूछ नहीं हो रही है ,मान सम्मान नहीं मिल रहा है ,यह बड़ा दुखद बात है गुरु जी। आप ध्यान दीजिए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कीजिए ,हम लोग झारखंड आंदोलनकारियों को मदद करें।सभी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाए। जेल गया है या नहीं गया है. सब कोई को मान सम्मान पेंशन दिया जाए।

इस पर गुरुजी शिबू सोरेन ने कहा कि सब को मान सम्मान मिलेगा हेमंत से बात करेंगे।यह जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने दी।

डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो
मीडिया प्रभारी
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा
केंद्रीय समिति, रांची.
9934133172