Jharkhand:धनबाद में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत,अध्यक्ष ने कहा-हम ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एक दूसरे का सहयोग बहुत ही जरूरी है।

धनबाद।झामुमो नेता सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के धनबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। धनबाद में कई जगहों पर सुजीत उपाध्याय का स्वागत किया गया।

धनबाद में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ एवं ब्राह्मण परिवार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धनबाद बरवाडा के श्री प्रमोद दुबे के आवास में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत उपाध्याय का पूरे झारखण्ड के अलग अलग जिले से आए हुए सारे ब्राह्मण शंगठन से लोग पहुँचे ओर उनका अभिनंदन करते हुए।धनबाद के समाज सेवी श्री रमेश पांडेय के हाथों से अंग बस्त्र ,पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए जिसमे धनबाद के सारे ब्राह्मण समाज के लोग जुड़े ओर समाज हित की चर्चा की बिस्तार पूर्वक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत उपाध्याय के सामने रखा गया।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने कहा विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के लोगों को ब्राह्मण परिवार के रूप में एकजुटता यह दर्शाता है कि हम ब्राम्हण एक है एवं झारखण्ड में जितने भी ब्राह्मण संगठन है सब एकजुट होकर के एक साथ काम करेंगे। सभी ब्राह्मण संगठन का सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है अपने ब्राह्मण परिवार को एकजुट करना और ब्राह्मणों के लिए सदा खड़ा रहना।

सुजीत उपाध्याय ने कहा हम ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एक दूसरे का सहयोग बहुत ही जरूरी है।आयोजन कर्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के महा सचिव सुरेश चंद्र तिवारी,प्रमोद कुमार दूबे के आवास विआईपी कॉलोनी धैया धनबाद मे आयोजन किया गया। इसमें ब्राह्मण महा सभा के पवन ओझा, सन्तोष चौबे, अभिषेक चौबे,विहीप के जिला मंत्री तथा उप महापौर धनबाद के भावी प्रत्याशी रमेश पाण्डेय,भाजपा नेत्री बोबी पाण्डेय,मीडिया प्रभारी सपन ओझा,हिमांशु तिवारी,सत्येन्द्र पाण्डेय,सम्पूर्ण विप्र समाज के मुन्नाचौबे,बम बम दूबे,विजय पाण्डेय आदि प्रमुख प्रमुख ब्यक्ति उपस्थित हुए। जिसमें 14 ब्राह्मण समाज के संगठन के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। एवं सुजीत उपाध्याय को बधाई दिया।