प्रोपर्टी डीलर की गोलियों से छलनी करने वाले मुख्य आरोपी 2 महीने बाद राँची में धराया…..

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के बहु बाजार के पास से हत्याकांड के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वहीं एक कार भी जप्त किया है।बोकारो पुलिस की सूचना पर चुटिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ा और बोकारो पुलिस को सौंप दिया है।दोनों को बोकारो पुलिस साथ लेकर चली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,बोकारो के चास डीएसपी ने राँची के सिटी डीएसपी दीपक कुमार को सूचना दी कि एक हत्या के मुख्य अपराधी/शूटर जो बीते मई महीने में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर फरार है।और उसका लोकेशन राँची के काँटाटोली की ओर से स्टेशन रोड बताया जा रहा।सूचना मिलते ही डीएसपी के निर्देश पर चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार एक्टिव हो गए और दलबल के साथ बहुबाजार के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोका।इसी बीच बोकारो पुलिस की टीमें एक स्कॉर्पियो में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस वाले आ गए।बोकारो जिले के चास पुलिस ने आरोपी सनोज सिंह उर्फ किशोर सिंह को पहचान लिया।उसके बाद बहु बाजार के पास से दोनों को चुटिया थाना लेकर आया।पूछताछ में पता चला आरोपी सनोज सिंह उर्फ किशोर सिंह और एक अन्य ऋषभ सिंह है।दोनों को कागजी कार्रवाई के बाद बोकारो पुलिस साथ लेकर चली गई।

इस सम्बंध में चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे बोकारो पुलिस ने सूचना दी कि एक अपराधी सनोज सिंह काँटाटोली रास्ते गुजर रहा है।उसके पीछे बोकारो के चास थाना पुलिस की टीम और बोकारो पुलिस के टेक्निकल टीम लगी हुई है।अपराधी स्टेशन की ओर बढ़ रहा है।सूचना मिलते ही खुद दलबल के साथ बहुबाजार के पास पहुँचे और घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पूछताछ के बाद बोकारो पुलिस को सौंप दिया गया है।उन्होंने बताया कि कोई हथियार बरामद नहीं हुई है।एक कार जप्त किया जिसे बोकारो पुलिस ले गई है।

गिरफ्तार दूसरा युवक का क्या रोल था ये चास पुलिस ने नहीं बताया।लेकिन चुटिया थाना में दिए पत्र में जिक्र किया है कि गिरफ्तार ऋषभ सिंह पिता किशोर सिंह है। गिरफ्तार दोनो बाप बेटा है।हालांकि चास पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय उपाध्याय ने कहा की पूछताछ के बाद मामले की जानकारी मीडिया को दी जाएगी।इस मामले में चास एसडीपीओ से बात करना चाहे तो उन्होंने कुछ बोलने से इनकार कर दिए।वहीं चास थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की राँची में गिरफ्तारी हुई है।दोनों को चास लाया जा रहा है।आने के बाद पूछताछ की जाएगी उसके बाद जानकारी दी जायेगी।बताया कि गिरफ्तार दोनों पिता पुत्र है।

क्या है मामला,कौन है सरोज सिंह

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में बीते 19 मई 2023 को चर्चित एक प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।हत्या की घटना को अंजाम देने के लिये राइफल और पिस्टल जैसे हथियार का इस्तेमाल हुआ था और इन दोनों हथियार से मृतक को 17 गोलियां मारी गईं।घटना बोकारो के चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी की है।मृतक का नाम विष्णु शर्मा था।इस हत्याकांड में पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया था।विष्णु शर्मा के शरीर से अनुसंधान के क्रम में 17 जगह गोलियों के गहरे जख्म पाये गये थे।बताया जाता है चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फुदनीडीह गांव के रहने वाले मृतक विष्णु शर्मा को चास के रहने वाले अजीत कुमार और शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले सनोज सिंह अपने साथ शिवपुरी कॉलोनी घर ले जा रहे थे और दोनों ने इसी क्रम में उसकी हत्या कर दी थी।

इसी दौरान पिस्टल और लाइसेंसी राइफल से विष्णु को ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।उसके बाद दोनों एक गाड़ी में सवार होकर भाग गया था। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को हाथ लगा था। पुलिस सनोज सिंह और अजीत की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को मौके से पिस्टल की तीन और 315 बोर के 3 खोखे मिले थे। सीसीटीवी में अजीत और सनोज आते-जाते और भागते देखा गया था।सीसीटीवी से ही सनोज की पहचान हुई थी।

बताया जाता है बीते 14 जुलाई विष्णु शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनोज सिंह के घर में पुलिस ने इस्तेहार चस्पा किया है। 25 दिनों तक अगर मुख्य अभियुक्त पुलिस या न्यायालय के सामने हाजिर नहीं तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। चास थाना क्षेत्र के वार्ड 18 शिवपुरी कॉलोनी में 19 मई की शाम विष्णु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मामले में मुख्य आरोपी सनोज सिंह उर्फ किशोर कुमार के घर पर 14 जुलाई को चास पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ढोल बजाते हुए इश्तेहार चस्पा किया था। इस दौरान केस के अनुसंधानकर्ता अजय उपाध्याय ने अगल-बगल के लोगों को भी इसकी जानकारी दी।

वहीं बीते 26 मई को दूसरा आरोपी अजित सिंह बोकारो व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।वह मामले में जेल में बंद है। मुख्य आरोपी सनोज सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस एड़ी-चोटी किए हुए थे। लगातार छापेमारी के बाद भी वह पुलिस के पकड़ से दूर था। बताया जाता है कि उक्त हत्या जमीन विवाद के कारण हुई थी। सभी जमीन खरीदने-बेचने का काम करते थे। मामले में कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी।

बता दें कि 19 मई को सनोज सिंह, अजीत व विष्णु शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर सनोज के घर तक आए।फिर सनोज घर के अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद घर से निकले व विष्णु को घर के अहाते में बुलाया।विष्णु जैसे ही अंदर दाखिल हुआ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।