रेस्टोरेंट में चल रहा था देह-व्यापार का धंधा,पुलिस ने छापेमारी कर 4 महिला सहित 10 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले में झारखण्ड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चल रहा था।कोडरमा पुलिस ने खुलासा किया है।बताया जा रहा है कि कोडरमा एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने झील रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 4 लड़की और 6 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,यहां देह व्यपार का धन्धा लंबे समय से चल रहा था।झील में देह व्यापार के लिए लड़कियों को बाहर से बुलाया जाता था और पिछले कई दिनों से यहां सेक्स रैकेट का खेल चल रहा था। लोगों का कहना है कि स्थानीय दलाल बंगाल से कॉल गर्ल्स को मोटी रकम देकर सेट किया करते थे।बिहार,झारखण्ड के अलावा बंगाल के अलग-अलग इलाकों से युवक झील रेस्टोरेंट पहुंचते थे।झील रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों में युवकों को शराब के साथ लड़कियां परोसी जाती थी।फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों से यह जानने में जुटी हैं कि इस देह व्यपार के खेल में कौन-कौन लोग शामिल हैं।