ओह इतनी क्रूरता ! पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और…..

झारखण्ड न्यूज,राँची।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की घटना है।जहां करजा थाना के एक गांव में महिला के साथ हुई घटना में तो सभी हदें पार कर दी गईं।बताया गया कि दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला के प्रावइेट को सिगरेट से दाग दिया। जब इससे भी दिल नहीं भरा तो बीयर की बोतल भी उसमें घुसेड़ दी। वह दर्द से कराहती रही, परंतु ससुराल के किसी भी सदस्य से उसकी मदद नहीं की। अब पीड़िता ने अपने ऊपर हो रहे जुल्म के खिलाफ अवाज उठाने का फैसला किया है। पीड़िता ने पति, ससुर व जेठ पर छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने विशेष पाक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इस परिवाद की सुनवाई के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार ने करजा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह लगाया आरोप:
महिला की शादी मो.इश्तेयाक से हुई थी। एक चार साल का बेटा है। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में पति, ससुर, जेठ व सास उससे दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये दहेज की मांग की करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसके पति व जेठ उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। नाजुक अंगों को सिगरेट से जला दिया व बीयर की बोतल घुसा दिया। नाबालिग छोटी बहन जब बचाने आई तो पति, जेठ व ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला के अधिवक्ता रामाशंकर सिंह ने बताया कि पहले दहेज मांगी गई। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। विशेष कोर्ट ने परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद करजा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दिया है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सन्न है। कोई अपनी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है?