Bihar:लड़की ने शादी से इनकार कर दिया लड़का का रंग काला होने से और घर छोड़कर भाग गई,गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस खोज में जुटी है।

बांका।बिहार के जिले बांका के रजौन प्रखंड के एक गांव की एक युवती ने काले लड़के से न सिर्फ शादी करने से इनकर कर दिया बल्कि वो घर छोड़कर फरार हो गई। लड़की की मां ने रविवार को रजौन थाने में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि उसकी बेटी की शादी तय हो गई थी। लेकिन लड़के का रंग काला होने की वजह से बेटी नाखुश थी और शादी नहीं करना चाहती थी। हमलोगों ने उसे काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं। इसके बाद 25 नवंबर को युवती शौच करने के बहाने घर से निकली और फिर लौट कर नहीं आई। लड़की की माँ ने रजौन पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर युवती की खोज कर रही है।