#महाकाल नगरी:कुख्यात गैंगस्टर उज्जैन से गिरफ्तार,सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है,विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई-शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश।कुख्यात गैंगस्टर व पांच लाख का इनामी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है। विकास दुबे कानपुर के गांव बिकारू में 8 पुलिसकर्मियों के हत्या का मुख्य आरोपी है।बीते सात दिन से कई पुलिस टीम विकास दुबे की तालाश कर रही थी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।
हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।

वहीं एमपी के गृहमंत्री ने मीडिया से कहा कि शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।इस बाबत मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है।गिरफ्तारी कैसे हुई। इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है। उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी।वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था।आज मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों की जाबांजी से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है।
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले एमपी के गृहमंत्री-मंदिर को बीच में न लाएं।कानपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी की खबरों को सही बताया है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दूबे महाकाल मंदिर में उसने चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया।

मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।