झारखण्ड में कोरोना का प्रकोप बदस्तूर जारी, 82 नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही 3138 हुई संक्रमितों की संख्या

राँची। झारखण्ड में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। बुधवार 08 जुलाई रात 10:30 बजे तक 82 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिसमें चतरा से 1, देवघर से 1, धनबाद से 23, दुमका से 3, जमशेदपुर से 6, गढ़वा से 1, गुमला से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 17, पाकुड़ से 2, राँची से 10, साहेबगंज से 10, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 3, राज्य में कुल आंकड़े 3138 हुए है।

राँची के 6 हिंदपिड़ी थाना के पुलिस कर्मी है, एक बिरसा चौक पुलिस, दो पथलकुदवा ,एक किशोर गंज के पुलिस हैं। बता दें चुटिया थाना 50 सेम्पल लिया गया था। सभी निगेटिव आया है। ये पुलिस के लिए राहत की खबर है।

बता दें मंगलवार 07 जुलाई को 179 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि।जिसमें जमशेदपुर से 57,राँची से 22,,पलामू से 2,लोहरदगा 3,हजारीबाग से 6,बोकारो से 3, कोडरमा 7,लातेहार 1,रामगढ़ से 28, पाकुड 5, धनबाद 31,देवघर 3,गढवा 1, सररायकेला 5, चाईबासा 4 ,सिमडेगा 1 है। राज्य का आंकड़ा 3056 है। वहीं दो की मौत हुई थी।

-सूबे के पेयजल मंत्री,जेएमएम,विधायक मथुरा महतो,धनाबद से पत्रकार ,सेना के जवान,पुलिस वाले ,और चोर,कैदी भी कोरोना पॉजिटीव पाए गए है।

-देश और राज्य में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।जिसमें पीछे दिए गए लॉकडाउन में छूट जारी रहेगा।

–कोरोना पॉजिटिव मामले में आंकड़े अनुसार जमशेदपुर 592 के साथ पहले स्थान और सिमडेगा 359 आंकड़े के साथ दूसरे स्थान पर है।राँची 310आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर है।