#RANCHI:पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी पति फरार,महिला के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप..

राँची।चुटिया थाना क्षेत्र के स्कॉलर टावर के पास फ्लैट में रहने वाली खुशबू कुमारी नाम की विवाहिता ने बुधवार की शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना जैसे ही उसके पति संतोष कुमार गुप्ता को मिली वह फरार हो गया। मृतक विवाहिता खुशबू कुमारी का पति संतोष गुप्ता क्लब रोड में एक ऑटो पार्ट्स का दुकान चलाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को फंदे से उतारा। इधर पुलिस को आस पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली की पिछले साल ही खुशबू कुमारी की संतोष के साथ शादी हुई थी। खुशबू गुमला की रहने वाली है। पुलिस उसके परिजनों का इंतजार कर रही है ताकि इस संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके। इधर पुलिस उसके पति संतोष कुमार गुप्ता की भी तलाश कर रही है। पुलिस के साथ हुई बातचीत में खुशबू के घर वालों ने बताया है कि संतोष ने उसकी हत्या की है और हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका कर घर से फरार हो गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतिका के भाई दीपक गुप्ता ने बताया कि गुमराह कर मेरी बहन के साथ संतोष गुप्ता ने शादी की और हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। शादी के वक्त एक फ्लैट हमें दिखलाया गया और कहा गया कि यह उसका है। लंबे समय से वह मेरी बहन को अपने जाल में फंसा कर रखा था। 19 फरवरी 2019 को राँची में शादी हुई। 5 माह की बेटी भी है। हत्या के बाद संतोष गुप्ता खिड़की के रास्ते फरार हो गया है।