गणतंत्र दिवस-2026ः पदकों का एलान, झारखण्ड के दो आईपीएस और एक डीएसपी सहित 12 को पुलिस पदक
राँची।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर मिलने वाले पदकों का एलान कर दिया है। हर वर्ष 26 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा भारत के वीर सपूतों को उनके अदम्य साहस के लिए पदकों से नवाजा जाता है। इसी के तहत झारखण्ड के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है।
आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 12 को मेडल
केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा झारखण्ड के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।झारखण्ड पुलिस के डीएसपी सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।
वहीं, झारखण्ड पुलिस के तेज तर्रार आईपीएस और वर्तमान में आईजी एसटीएफ आईपीएस अनूप बिरथरे और पटेल मयूर, कन्हैया लाल सहित अन्य नौ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीएसपी सुधीर कुमार को प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला पुलिस सराहनीय सेवा पदक
–आईपीएस अनूप बिरथरे
–आईपीएस पटेल मयूर कन्हैया लाल
–डीएसपी संजय कुमार
–हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार छेत्री
–हेड कांस्टेबल अरुण कुमार ओझा
–हेड कांस्टेबल मार्क्स सनुवार
–कांस्टेबल जयदेव प्रधान
–कांस्टेबल जीनेट मार्गरेट लकड़ा
–कांस्टेबल कुमुदिनी कुजूर
–कांस्टेबल सुफल ओड़िआ
–कांस्टेबल मोहम्मद वसीम अख्तर
..
..
..
..
..

