एक शादी ऐसा भी…..सास पर आया दामाद का दिल, ससुर ने कराई पत्नी की शादी, विदा भी किया……

 

बिहार के बांका जिले में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां ससुर ने अपने दामाद की शादी अपनी पत्नी से करा दी। दरअसल दामाद और सास के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

 

इंटरनेट खबर:अजीबो-गरीब शादियों के बारे में तो आपने काफी कुछ पढ़ा, और देखा-सुना होगा। लेकिन बिहार की एक शादी की चर्चा भरपूर हो रही है। ये शादी अपने आप में अनूठी है। जब लड़के के ससुर ने अपनी ही पत्नी की शादी दामाद से करा दी। और फिर पत्नी को विदा भी किया। जो भी इस शादी के बारे में सुन रहा है। वो भी दंग रह जा रहा है। दरअसल ये पूरा मामला बांका जिले का है।जहां टाउन थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत में एक दामाद को अपनी ही सास से प्यार हो गया। जिसे देखते हुए ससुर ने अपनी पत्नी की शादी दामाद से करा दी। वहीं पति ने अपनी पत्नी की शादी दामाद से कराने के बाद कोर्ट लाया। जहां कोर्ट मैरिज कराकर दामाद के साथ उसे विदा कर दिया।खबर के अनुसार, बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के एक युवक की शादी बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत में हुई थी। इससे उसे एक पुत्र व पुत्री भी है।वहीं कुछ दिन पूर्व युवक के पत्नी का देहांत हो जाने के बाद उसका दिल सास पर आ गया। और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।पिछले दिनों युवक ससुराल आया हुआ था। जिसकी भनक उसके ससुर को लगी। ससुर को जानकारी मिलते ही ससुर ने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। जहां सास व दामाद ने एक दूसरे के बीच प्यार होने की बात स्वीकारी। फिर क्या पति ने ही अपनी पत्नी की शादी दामाद से कराकर विदा कर दिया। पूरे इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।