थाने में पहुँचकर महिला ने कहा मैने प्रेमी की हत्या कर दी;पहले प्रेमी को पीटा,फिर गला घोंटा और दफना दिया शव,जांच में जुटी है पुलिस….

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर थाना में सरेंडर कर दी है।बताया जाता है कि शादीशुदा प्रेमिका ने अपने शादीशुदा प्रेमी प्रमोद कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने करजा थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की है। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रमोद बीते रात 1 बजे घर में मिलने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। महिला ने उसकी पिटाई की। फिर, रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी, शव को घर के पास वाले खेत में दफना दिया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। फिलहाल मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

10 साल पहले महिला की और डेढ़ साल पहले युवक की हुई थी शादी

बताया जा रहा है की दोनो के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के हैं। महिला की शादी 2013 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी । वहीं युवक की शादी 2021 में हुई थी। महिला का पति दूसरे शहरों में मजदूरी का काम करता था। जबकि, मृतक भी मजदूरी करता। महिला के पति के बाहर रहने पर दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। फिर, दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है की युवक की हत्या में महिला के अलावा अन्य किसी का हाथ तो नहीं है।

बताया जा रहा है कि शव को दफनाने के बाद महिला ने थाने में पहुंच सरेंडर कर दिया। इसी बीच पुलिस ने आरोपी महिला के ससुर को भी हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सरैया SDPO कुमार चंदन भी मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की। महिला और उसके ससुर से घटना के संबंध में पूछताछ की। मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि महिला और उसके ससुर को हिरासत में लिया गया हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। छानबीन में पता चला है की युवक देर रात करीब 1 बजे महिला से मिलने के लिए उसके घर पर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में महिला ने उसकी पिटाई कर दी। फिर, रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफना दिया गया था। वहीं ग्रामीण की सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव को बाहर निकाला गया। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर मृतक के भाई अमोद कुमार ने बताया कि प्रमोद महिला से मिलने गया था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। महिला ने अपने पति और गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी है।