Ranchi:राज्यस्तरीय पुलिस वाद विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न,विजेता राष्ट्रीय स्तर के वाद विवाद प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा…

राँची।पुलिस लाईन स्थित यूसी झा हाॅल में मंगलवार काे राज्यस्तरीय पुलिस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड आईपीएस पीआरके नायडू माैजूद थे। वाद विवाद प्रतियोगिता में चाईबासा जिला के दराेगा राहुल कुमार मुर्मू काे प्रथम स्थान,गढ़वा जिला के दराेगा पुरुषोत्तम राय काे द्वितीय स्थान और जमशेदपुर रेल के आशीष कुमार झा व अनुपम मिश्रा संयुक्त रूप से तृतिय स्थान पर रहे। सभी विजेता काे शील्ड, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेता पुलिसकर्मी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियाेगिता में मुख्य अतिथि के अलावा आईजी राँची पंकज कंबाेज और राँची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता भी माैजूद थे।