#सड़क दुर्घटना:रामगढ़ के चुटुपालु घाटी में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक जवान की मौत दो जवान घायल..

रामगढ़।भुवनेश्‍वर से सेना के सामान व जवानों को लेकर आ रहा आर्मी वाहन रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में पाइप लदे ट्राला से जा टकराया। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई और दो गंभीर हो गए। सेना के तकरीबन आधे दर्जन से अधिक वाहनों का काफ‍िला एक साथ चल रहा था। मौके पर सेना के अधिकारी पहुंचे हैं। राहत व बचाव कार्य किया गया।


वहीं इस हादसे में एक आर्मी जवान जो वाहन चला रहे थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आर्मी जवानों ने तत्काल वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल जवान को तत्काल आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मृत आर्मी जवान के शव को आर्मी कैंप में ले जाया गया।

इधर बताया जा रहा है कि सेना घटनास्‍थल की तस्‍वीरें लेने से मना कर दिया सेना के जवान अभी अधिक जानकारी नहीं दे रहे हैं।

पुलिस ने एक जवान की मौत दो के घायल होने की पुष्टि की है।बेहतर इलाज के लिए घायल जवान को रिम्स भेजा गया है।