पुल के नीचे गिरी बरातियों से भरी पिकअप, 2 की मौत,6 घायल…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई इस घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब उंधन गांव के समीप बरातियों को लेकर वापस लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम मनोहरपुर के बारंगा गांव से बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी वाहन संख्या JH06C/7345 में साउंडबॉक्स (बाजा) लेकर कुछ युवक बारात में शामिल होने गए थे।सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे जब बारात लगाकर वाहन वापस बारंगा लौट रहा था, तभी उंधन गांव के पास चालक ने संतुलन खो दिया। वाहन सड़क के किनारे बने 10 फुट से ज्यादा गहरे पुल के नीचे जा गिरा।हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार युवकों ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए।वहां चिकित्सकों ने 12 वर्षीय रोहन गोप (बारंगा) और 25 वर्षीय दशरथ सरदार (गोपीपुर) को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर किया गया है।घायलों की सूची इस प्रकार है।

–सूरज महतो (22 वर्ष, गोपीपुर)
–गोपी मोदी (18 वर्ष, बारंगा)
–राहुल गोप (20 वर्ष, गोपीपुर)
–सौरभ लोहार (16 वर्ष, बारंगा)
–शिशुपाल मोदी (26 वर्ष, गोपीपुर)
–सुरेश गोप (48 वर्ष, मैदासाई)
प्रशासनिक पहल

घटना की सूचना मिलते ही बारंगा पंचायत की मुखिया ओनामी कोड़ा अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने घायलों को बेहतर अस्पताल रेफर करवाने में सहायता की और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इधर, वाहन मालिक के प्रयासों से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पुल के नीचे से निकाल लिया गया है।

error: Content is protected !!