गुमला पुलिस:पहले अश्लील फोटो और अब आपत्तिजनक वीडियो ; जेल से निकले एएसआई का तीन आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के पुलिस विभाग में आज रविवार के दिन हड़कम्प मचा हुआ है।पहले महिला सिपाही के साथ इंस्पेक्टर का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर एसपी ने दो इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया।उसके बाद पुलिस विभाग से जुड़ा एक और संवेदनशील मामला सामने आया है।एक एएसआई के तीन कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दो अलग अलग युवतियों के साथ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलेभर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।सोशल मीडिया पर लोग मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खासकर आदिवासी संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि लगातार विवादों में घिर रहे पुलिसकर्मियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने से विभाग की छवि खराब हो रही है।
बता दें जिस एएसआई का वीडियो वायरल हुआ है।उनपर इससे पहले भी एक महिला सिपाही और एक सहायक महिला पुलिसकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में महिला सिपाही ने कहा था कि पति की मौत के बाद नौकरी के सिलसिले में उसकी पहचान आरोपी एएसआई से हुई थी। आरोप के अनुसार एएसआई ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया और वर्षों तक शोषण करता रहा। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी ने गुप्त रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।
उक्त मामले में कार्रवाई के बाद एएसआई जेल में बंद था और हाल ही में बाहर निकला है। अब नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस संबंध में एसपी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्हें भी वीडियो मिली है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

