गुमला:वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल, दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर,एसपी ने की कार्रवाई
राँची/गुमला।झारखण्ड के गुमला में वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर के ऊपर कारवाई की गई है।गुमला के सदर थानेदार और सर्किल इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है।फोटो वायरल होते ही गुमला जिले के एसपी हरीश बिन जमा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और सिसई सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया,और पूरे मामले की जांच का आदेश दिए है।
बता दें इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली का एक रंगरलियां मनाते हुए फोटो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।फोटो में इंस्पेक्टर ने उन्हीं हाथों से एक महिला पुलिसकर्मी को जकड रखा है।वहीं हर फोटो में अलग अलग पोज दिखाई दे रहा है।फोटो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी शिद्दत से एकदूसरे को चाहते हैं।तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी दोनों ने वर्दी की मर्यादा को तार तार कर दी और पुलिस की वर्दी में ही रंगरलियां मनाने लगे।वहीं दूसरी ओर एक फोटो और वायरल हुआ है।जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह का भी एक महिला के साथ है।बताया जा रहा है महिला भी पुलिसकर्मी है
इस मामले में एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस तरह का फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर के ऊपर कारवाई की गई है। जांच का आदेश दिया गया है।जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी।

