पुत्र नहीं होने पर करता था प्रताड़ित:दरोगा की पत्नी ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या..

राँची।झारखण्ड के धनबाद जिले के मानेसर थाना में पदस्थापित दारोगा रोबिन उरांव की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने राँची में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते बुधवार की है।मृतक का नाम सपना मिंज है और वह राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि पुत्र की नहीं होने की वजह से ही दारोगा पत्नी को प्रताड़ित किया करता था।

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार दोपहर सपना को अचानक उलटी होने लगा। परिजन आनन-फानन में सपना को जसलोक नामक अस्पताल ले गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद सपना को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस मामले में सपना के पिता सुका उरांव के बयान पर पंडरा ओपी में दारोगा रोबिन के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुत्र नहीं होने पर करता था प्रताड़ित

आरोपी दारोगा रोबिन उरांव मूलरूप से रातू से मड़ियाटांड़ का रहने वाला है। 2019 में रोबिन की शादी सपना से हुई थी। शादी के बाद रोबिन दो पुत्रियों का पिता बना। पुत्र नहीं होने की वजह से वह पत्नी से नाराज रहने लगा। पत्नी को लगातार प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मारपीट भी किया करता था। मारपीट की वजह से सपना कई बार जख्मी हो गयी थी।

प्रेमिका होने की बात कहकर घर से निकाला

पुलिस के अनुसार आरोपी दारोगा धनबाद में ही रहता था। सपना रातू में रह रही थी। कुछ दिन पहले सपना ने उसे फोन किया। फोन पर उसने सपना को गाली-गलौज किया। साथ ही उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जब वह राँची लौटा तो उसके साथ मारपीट किया। कहा कि वह अपने घर चली जाए। उसे दूसरी लड़की से प्रेम है। उसी के साथ वह शादी करेगी। यह सुनकर सपना अपने बजरा स्थित मायके चली आयी। बीते मंगलवार को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।