Ranchi:पुंदाग ओपी पुलिस ने 150 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार..

राँची।राजधानी राँची के पुंदाग ओपी पुलिस ने एक बार फिर ब्राउन शुगर बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाला अरविंद लोहरा और अरगोड़ा बस्ती में रहने वाला रवि कुमार साहू शामिल है। इनके पास से पुंदाग ओपी पुलिस ने 150 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है। बताया जाता है कि हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को सूचना मिली थी कि दो युवक अरगोड़ा रोड में ब्राउन शुगर बेच रहे है। इसी सूचना पर डीएसपी ने थाना प्रभारी को जानकारी देते हुए कार्रवाई करने को कहा।उसके बाद थाना प्रभारी विवेक कुमार दलबल के साथ पहुँचा और दोनों को घेर कर पकड़ा। इससे पहले भी पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने हाल ही में 250 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था।