हजारीबाग:महिला की बेरहमी से हत्या,हाथ,पैर और कमर में रस्सी बांधकर कुएं में फेंका शव

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में महिला की बेरहमी से हत्या कर हाथ,पैर और कमर में रस्सी बांधकर पानी में शव को फेंक दिया गया।यह मामला जिले के बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव पंचायत के बसरिया गांव का है। जहां सोमवार को कुएं से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।महिला के हाथ, पैर और कमर में रस्सी बांधकर पानी में फेंका गया था। एक आंख फोड़ दी गई है। आंख से खून निकला हुआ है। महिला की पहचान कलावती देवी पति प्रसादी यादव के रूप में की गई है। वह पंचमाधव की रहने वाली थी।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक महिला रविवार की दोपहर में अपने घर से खेत में अरहर की गांठ लाने गई थी।इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी।परिजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नही चला। इसी दौरान सोमवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई।इस दौरान बसरिया में एक कुएं में सुबह साढ़े पांच बजे महिला का शव देखा गया।इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया:

सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए।इसके आगे की प्रक्रिया पूरी जाए।