Ranchi:ईद त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट,सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम,विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला

राँची।ईद उल फितर (ईद) के त्योहार को देखते हुए राजधानी में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईद के त्योहार से पहले रविवार को राँची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस फ्लैग मार्च में राँची पुलिस के साथ साथ RAF की एक कंपनी भी शामिल हुई।फ्लैग मार्च में डीएसपी सिटी दीपक कुमार,डीएसपी कोतवाली सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे। फ्लैग मार्च में शामिल राँची पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीटी डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि ईद के त्योहार को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है खासकर, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
ईद को लेकर शहर और आसपास के इलाकों के धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही राँची पुलिस ने एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया है। जहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूप में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।