सेक्स रैकेट का खुलासा:होटल में उसी ग्राहक को कमरा देता था जिसे लड़कियां चाहिए,7 लड़की,होटल मेनेजर सहित 14 गिरफ्तार,होटल सील

डेस्क टीम:
नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने शनिवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें होटल मैनेजर के साथ 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।इसमें सात लड़कियां और तीन ग्राहक भी शामिल हैं।जिस कार से लड़कियों को लाया ले जाया जाता था,उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।होटल को पुलिस ने सील कर दिया है देश की राजधानी दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबरें अमूमन आती रहती हैं।शनिवार को दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल से मैनेजर समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।वसंतकुंज थाने में इनके खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के।मुताबिक़ पुलिस को शुक्रवार को थाना वसंतकुंज नॉर्थ अंतर्गत आने वाले महिपालपुर के एक होटल स्वीट पैलेस में सेक्स रैकेट चलाए जाने के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने सूचना की पुष्टि कराने के लिए एक टीम बनाई। पुलिस द्वारा होटल में एक नकली ग्राहक भेजा गया था, जहां इस सेक्स रैकेट के सरगना महावीर सिंह और मैनजर सुरेंद्र ने नकली ग्राहक को सात लड़कियां दिखाई थीं।पूछताछ करने पर पता चला कि होटल स्वीट पैलेस का मैनेजर सुरेंद्र ग्राहकों के लालच में देह व्यापार की इजाजत देता था, नहीं तो उसके होटल के कमरे बुक नहीं होते। वहीं एजेंट महावीर सिंह लड़कियों को ड्राइवर के साथ होटल में लाता था। सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियां और महिलाएं गरीब परिवारों से आती हैं, जिसके कारण वे इस कृत्य में शामिल हो गई थीं। मैनेजर की डिमांड पर सरगना होटल में लड़कियों को मुहैया कराता था और उससे कमीशन लेता था। ग्राहकों को अपनी पसंद की लड़कियां चुनने का विकल्प दिया जाता था।वहीं होटल में उसे ही कमरा देता था जिसे लड़कियां चाहिए।