चाईबासा:भाकपा माओवादियों ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मारकर की हत्या….

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।नेलशन भेंगरा सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अंतर्गत समठा गांव का निवासी था। नेलशन लंबे समय से बड़े नक्सलियों के साथ जुड़ा था। आरोप है कि वह पुलिस के संपर्क में था।मिली जानकारी के अनुसार,9 जनवरी की रात लगभग 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे और उसे उसके घर से पकड़ अपने साथ ले गये।नक्सलियों ने नेलशन की पहले जमकर पिटाई की। उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

मृतक की पत्नी के मुताबिक मृतक नेलशन भेंगरा घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन पुल में नाइट गार्ड का काम करता था, मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से खाना खाने के बाद ड्यूटी करने के लिए चला गया।रात्रि करीब दस बजे उसने गोली चलने की आवाज सुन सुबह जब घर से बाहर निकली, तो देखा कि घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पेड़ के पास उसके पति का शव पड़ा हुआ है।

जहां पोस्टर रखा हुआ है। वहीं सारंडा में नक्सली वारदात से एक बार फिर लोगों ने दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं घटना के बाद जरायकेला पुलिस शव बरामदगी के लिए घटना स्थल की ओर रवाना हो गई।

 

ओडिशा की बिसरा थाना पुलिस ने नेलशन भेंगरा को मई 2023 में जेल भेजा था।नेलशन को एक सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। दो महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। जिसके बाद उसके ही दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।

मिली जानकारी अनुसार, सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर, छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च आपरेशन चला रहे हैं।डीआईजी अजय लिंडा स्वयं तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। शव बरामद करने का प्रयास भी जारी है।खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं पाया है