राजधानी राँची के तुपुदाना इलाके में युवकों ने एक घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,पुलिस ने तीन घंटे के अंदर पांच आरोपियों को दबोचा,जिंदा गोली,खोखा बरामद और तीन लग्जरी वाहन जब्त…

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के इंसलरी चौक के पास एक घर पर युवकों ने रात में किया ताबड़तोड़ फायरिंग।करीब आधा दर्जन ज्यादा राउंड फायरिंग की गई है।घटना की सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने एसएसपी चंदन सिन्हा और सिटी एसपी राज कुमार मेहता को जानकारी देते हुए तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह,पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित अन्य जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई शुरू की।लगभग तीन घण्टे में घटना स्थल से 8 किलोमीटर की दूरी पर पुंदाग इलाके से सन्नी सिंह नामक के युवक सहित पांच युवकों को दबोचा है।तीन लग्जरी वाहन भी जब्त किया है।तीन जिंदा गोली और घटना स्थल से कई खोखा बरामद किया गया है।वहीं जिस हथियार से फायरिंग की है,अन्य आरोपी लेकर फरार है,उसकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार,मंगलवार की रात 10 बजे तुपुदाना थाना क्षेत्र में आनन्द कुमार सिंह उर्फ कालु के घर के वाहनों से करीब ढेड़ दर्जन युवक हथियार से लैश होकर पहुँचा था।उसके बाद घर पर आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग की गई है।बताया जा रहा है की सन्नी सिंह धुर्वा इलाके के किसी पार्षद का भतीजा है।वहीं फरार आरोपी सब कई सम्पन्न घराने से सम्बन्ध रखते हैं।देर रात से ही बड़ी बड़ी पैरवी छुड़ाने के लिए आ रहे हैं।इधर राँची पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।गिरफ्तार पांचो युवकों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिनके यहाँ गोली चली है उनसे आरोपियों का विवाद चल रहा था।कुछ दिन पहले दोनों में बिरसा चौक के पास बहसबाजी हुई थी।एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी।बताया जाता है गिरफ्तार युवकों में कई मनबड़ू किस्म के हैं।