Jharkhand:बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष,कई राउंड गोली चली,कई घायल.

धनबाद।मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड खटाल में भाजपा व झामुमो समर्थक भीड़ गए। लाठी डंडा का खुलकर इस्तेमाल हुआ। आग्नेयास्त्र से अंधाधुंध गोलियां चली। खटाल में कोहराम मच गया। महिलाएं व बच्चे जाने बचाकर भागे। गोलियों के आवाज से इलाका थर्रा उठा। स्थानीय बाजार की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयी। मंगरा हटिया में भगदड़ की स्थति उत्पन्न हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थानेदार सोनू चौधरी अपने सहयोगियों के साथ शीघ्र मौके पर पहुंचे, लेकिन गोलीबारी की घटनाक्रम को देख वापस लौटना पड़ा। इस बीच डीएसपी निशा मुर्मू के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामप्यारे राम, सेट के जवान, मधुबन, बरोरा, बाघमारा, सोनारडीह, धर्माबांध थाना व ओपी पुलिस फुलारीटांड खटाल पहुंची। पुलिस कड़ा रुख अख्तियार करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग खिसक गए। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया। पुलिस बल आशाकोठी खटाल में छानबीन किया। मारपीट में दोनों पक्ष के करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए।बताया जा रहा है करीब 25 राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। मारपीट में दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। पुलिस ने दो जख्मी कैलु यादव और किसो देवी को इलाज के लिए निचितपुर अस्पताल भेज दिया। अन्य जख्मी पुलिस के सामने नही आए।इधर,घटना का कारण पिछले दिनों पिस्तौल के साथ हुई युवक की फोटो वायरल फोटो बताया जा रहा है। खरखरी व खटाल में भाजपा व झामुमो समर्थकों के बीच इसके पूर्व भी कई बार गोली चलने की घटनाएं घटित हुई है। दोनों पक्षों के बीच चल रहे अदावत के बीच पिछले दिनों एक दूसरे पक्ष के यवुकों का अग्नेयास्त्र के साथ फोटो वायरल हुई थी।

मामला आपसी रंजिश का है। फिलहाल दो जख्मी सामने आए हैं, जिन्हें इलाज के लिये भेजा गया है। तीन खोखा बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।-निशा मुर्मू, डीएसपी