रांची हिंसा: एडीजी संजय लाटकर और आईएएस अमिताभ कौशल को जांच का जिम्मा

रांची। राज्य सरकार ने राजधानी रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा की घटना की जांच को लेकर एक उच्च स्तरीय कमीटी का गठन कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एडीजी संजय लाटकर और आईएएस अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कमेटी एक सप्ताह के अंदर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। ज्ञात हो कि शुक्रवार को रांची के मेन रोड इलाके में उपद्रवियों और पत्थरबाजों ने जमकर बवाल काटा था। पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाज़ी की थी। जिसके कारण राजधानी रांची में पत्थरबाजी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अब तक दो लोग मारे गए हैं जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गये थे।