रांची के नामकुम से मुठभेड़ के बाद तीन उग्रवादी गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

रांची। शुक्रवार को राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में उग्रवादी दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी को लेकर रांची जिले के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी साझा की है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के टुटीहारा कुदागढा एवं ब्रजमारा में सड़क निर्माण करा रहीं कंपनी जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी से जोनल कमांडर अमित मुंडा के नाम पर दस्ते के सदस्यों ने लेवी की मांग की थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार को दस्ते के सदस्यों ने लेवी की रकम सोगोद जंगल में पहुंचाने की बात कही जिसकी सूचना कंपनी के कॉन्ट्रेक्टर ने पुलिस को दी थी जिसके आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने उक्त स्थल पर एम्बुस लगाया। जैसे ही दस्ते के सदस्य पैसा लेने पहुंचे पुलिस ने उन्हें घेरना चाहा परंतु पुलिस को देखते ही सभी फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिरसा हंस के कमर में गोली लगने से वह गिर गया। इसी क्रम में भाग रहें सामुएल हस्सा एवं चम्बरा मुंडा ने पुलिस पर फायरिंग किया परंतु पुलिस दल को किसी प्रकार से नुकसान नहीं हुआ। पुलिस दल ने उग्रवादियों को पकड़ लेती है, हाथापाई में उग्रवादियों का पिस्टल गिर जाता है जिसके बाद उग्रवादियों ने चाकू से वार कर देते हैं जिससे थाना प्रभारी, कयूआरटी टीम के प्रवीण तिवारी एवं कृष्णा उरांव घायल हो गए, फिर भी तीनों ने मिलकर दोनों को दबोच लिया। छानबीन में उनके पास से हथियार बरामद किया गया। वही घायल बिरसा हंस को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार चम्बरा मुंडा पर लेवी पर लेवी, लूट एवं आगजनी के मामले दर्ज

ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चम्बरा मुंडा जोनल कमांडर अमित मुंडा दस्ते का काफ़ी दिनों से सक्रिय सदस्य हैं। चम्बरा पर रांची, खूंटी जिला में लेवी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट एवं आगजनी के दर्जनों केस दर्ज है। पूर्व में खूंटी जिला में चालक सहित ट्रक में आग लगा दी गई थी। आगजनी को अमित मुंडा दस्ता ने अंजाम दिया था जिसमें चम्बरा भी शामिल था। रांची पुलिस ने तीन मुठभेड़ के बाद तीन उग्रवादियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में सामुएल हस्सा (मार्क्स हस्सा,गडा़मरा मारंगहादा) ,चम्बरा मुंडा (सुगना मुंडा,सालेहातु,साइको, खूंटी) एवं बिरसा हंस (कुंदा हंस,चान्दोर, खूंटी) शामिल हैं।

साथ ही मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उग्रवादियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, लोहे का बना देशी स्टेनगन, तीन ज़िंदा गोली, एक 7.65 का देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, 9 एमएम का 3 ,8 एमएम का एक खोखा, एक फोल्डिंग चाकू ,दो मोबाइल, एक हीरों सीबीजी बाइक (जेएच01एयू 8557) और एक गैलन डीजल बरामद की है।

छापामारी टीम में डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, पुअनि अनिमेष शांतिकारी, पुअनि रवि कुमार केशरी, कयूआरटी टीम के प्रवीण कुमार तिवारी, कृष्णा उरांव,विनय टेटे एवं सशस्त्र बल शामिल थे।