हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के लुंदरू गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता। महावीर कुशवाहा (50 वर्ष) की हत्या मंगलवार की रात टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव के समीप कर दी गई है।सूचना मिलने के बाद शव के पास परिजन व गांव वाले आज सुबह पहुंच चुके है। टाटीझरिया पुलिस को सूचना दी गई है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन की जा रही है। महावीर सामाजिक व्यक्ति था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मंगलवार शाम को अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। उसके बाद वह रात को घर नहीं गया।जिसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे तब किसी ने शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।वहीं हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।