Ranchi:विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई लड़की को पुलिस ने चार घंटे के अंदर किया बरामद

 

राँची।राजधानी राँची के विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई एक लड़की को महज चार घंटे के अंदर राँची पुलिस ने बरामद कर लिया।जानकारी के मुताबिक कॉलेज के लिए निकली लड़की विमेंस कॉलेज के पास से लापता हो गई। जिसके बाद अफरा तफरी माहौल कायम हो गया। इसके परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते हैं राँची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया विशेष पुलिस की टीम में कार्रवाई करते हुए मजह चार घंटे के अंदर गुरुवार को लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।इस मामले में आगे की जांच जारी है।पुलिस जल्दी पूरे मामले में विस्तृत खुलासा करेगी।

error: Content is protected !!