Ranchi:खून से लथपथ युवक का मिला शव,हत्या की आशंका,जांच में जुटी है पुलिस..

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है।शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कोकर के गाड़ी गांव इलाके में मिला। लोग जब सुबह टहलने निकले तो लहूलुहान हालत में शव देख दंग रह गए, देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई।शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसके टायर पर खून के धब्बे दिख रहे हैं। शुरुआती तौर पर यह भी माना जा रहा है कि हमलावरों ने पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या की है। मौके पर पड़े खून और चोट के निशानों को देखकर पुलिस को आशंका है कि वारदात काफी क्रूर तरीके से अंजाम दी गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस हरकत में आ गई। सदर थानेदार कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।

गाड़ी के नम्बर और मृतक के पास से मिले कुछ कार्ड से मृतक कांटा टोली इलाके का बताया जा रहा है।थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है।सभी एंगल से जांच की जा रही है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस वारदात के बाद से कोकर गाड़ी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!