भाजपा का सचिवालय घेराव:कई घंटों तक धुर्वा गोलचक्कर के पास रणक्षेत्र बना रहा,पुलिस ने बरसाई पानी के साथ लाठी,पुलिस कर्मी,पत्रकार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता घायल..

राँची।झारखण्ड की हेमंत सरकार के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का सचिवालय घेराव के दौरान जमकर बवाल हुआ है।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की गयी।इस दौरान पानी के फव्वारे छोड़े गये।पुलिस को भी लाठीचार्ज करनी पड़ी।इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए।वहीं, पुलिस और पत्रकारों को भी चोट लगी है। आखिरकार, घंटों रणक्षेत्र में बना इलाका अब शांत हो गया है।पार्टी कार्यकर्ता वापस लौटने लगे हैं।वहीं,उपायुक्त औए एसएसपी ने कार्रवाई की बात कही है। मंगलवार की सुबह धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जुटान होना शुरू हुआ।धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी।हजारों की भीड़ जुटी। इसके बाद नेता और कार्यकर्ता सचिवालय की ओर कूच करने लगे। इस दौरान भीड़ को रोकने के लिए बैरेकेटिंग की गयी।इस बैरिकेडिंग को पार्टी कार्यकर्ता तोड़ आगे बढ़ने लगे। इसको रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके प्रदर्शन कारी पानी के बोतले फेंकने शुरू हो गये।पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर- बितर करने की कोशिश की।इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए।

देखें प्रदर्शन का वीडियो..

सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान धुर्वा गोलचक्कर पास ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोक दिया गया।जब हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान से सचिवालय की ओर निकला तो प्रदर्शनकारियों को गोलचक्कर के पास से आगे सचिवालय की ओर बढ़ने नहीं दिया गया।इसी बीच हजारों की संख्या में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।पहले वाटर कैनन फिर आंसू गैस के दर्जन से ज्यादा गोले छोड़े गए।उसके बाद भी भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे।इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी।लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं ,एडीएम ला एंड ऑर्डर और सिटी एसपी ने स्थिति को तुरन्त सम्भाल लिया।पुलिस को पीछे हटाया और कार्यकर्ताओं को नेताओं ने आगे बढ़ने से रोका।इस प्रदर्शन के दौरान दो दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है।जिसमे दो की स्थिति गम्भीर है जिन्हें पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।वहीं तीन पत्रकार को चोंटे आई है।एक इंडिया टीवी के पत्रकार गम्भीर रूप से घायल है।वहीं पुलिस के कई जवानों को भी चोंटे आई है।प्रदर्शन के दौरान राँची सांसद संजय सेठ,चतरा सांसद सुनील सिंह,विधायक अमित मंडल,समीर उरांव सहित दो दर्जन नेताओं और कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया था।जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है।

लाठी-डंडे से बीजेपी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं:बाबूलाल मरांडी

इस मौके पर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की लाठी-डंडों से बीजेपी कार्यकर्ता न डरेंगे और न ही जनता के लिए हमारी आवाज दबेगी।कहा कि डंडों के जोर से अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिशें नाकाम नहीं होगी।इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार लाठी-डंडो से न तो आंदोलन को कुचल पाएगी और न ही भाजपा कार्यकर्ताओं के इरादे को।भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ने के लिए संकल्पित है।कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आंधी को कोई रोक नहीं पायेगा।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार को शायद यह पता नहीं कि हम भाजपा कार्यकर्ता इन कदमों से डरने वाले लोग नहीं हैं। जनहित के लिए हमारा संघर्ष चलता रहेगा। कहा कि झारखण्ड की दमनकारी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठियां बरसाईं।