Jharkhand:बेरमो एवं दुमका विधानसभा उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया है,मतदाताओं में उत्साह

बेरमो एवं दुमका विधानसभा उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया है।

सुबह 07:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होगा मतदान

35-बेरमो एवं 10- दुमका विधानसभा उपचुनाव में सभी बूथों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में मतदान शुरू हो गया है । मतदाता शांति से अपनी-अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी मतदाताओं द्वारा कोविड-19 से सम्बंधित प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके लिए तीन लाइन लगाए है, जिसमें 6-6 फीट की दूरी पर गोल घेरा बनाया गया है, मतदाता मास्क, ग्लब्स, सैनीटाइजर आदि का प्रयोग करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।

दोनों सीटों पर पांच लाख 62 हजार से अधिक मतदाता कुल 27 उम्मीदवारों के भाग्य पर फैसला करेंगे। दुमका में 12 और बेरमो में 15 प्रत्याशी हैं। दुमका में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। बेरमो में सुबह सात बजे से चार पांच बजे वोट डाले जा सकेंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

पक्ष-विपक्ष की साख दांव पर

दोनों सीटों पर अगर सत्ताधारी गठबंधन चुनाव जीतता है माना जाएगा कि राज्य सरकार का जनादेश बरकरार है। अगर गठबंधन एक सीट या दोनों सीट हारता है तो भाजपा हेमंत सरकार का जनादेश खत्म होने का दावा कर सकती है। दुमका और बेरमो विधानसभा सीटों के उपचुनाव ने भाजपा जीतती है तो ये पार्टी के लिए बड़ी जीत होगी।2019 में दोनों सीट पर भाजपा हार गई थी।