पहले शराब पिलाया फिर जंगल में ले जाकर विधवा महिला से दुष्कर्म किया,उसके बाद हत्या कर दी,गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है….

राँची।राजधानी राँची के बिरसा चौक के पीछे जंगल में जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को छह अप्रैल को एक महिला का शव मिला था। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी।महिला की पहचान जगनी देवी (44) रूप में हुई थी।महिला विधवा थी,वह बिरसा चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित भुसूर कोचा में रहती थी। बीते शनिवार को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने महिला की पहचान होने के बाद शव उसके बेटो को सौंप दिया था।जिसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इधर सोमवार को पुलिस को कामयाबी मिली है।इस मामले में महादेव दास नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि घटना के दिन दोनों ने शराब पीकर दिन में पैट्रोल पम्प की पीछे जंगल में गया था।उसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर गला घोंट कर मार दिया।हालांकि आरोपी से पूछताछ जारी है।पुलिस ये जानकारी जुटा रही है कि घटना में और कौन कौन लोग शामिल हैं।इसकी छानबीन जारी है।जानकारी मिली है कि महिला का शव जिस हालत में पुलिस को जंगल मिला था।आरोपी के बयान से बिल्कुल भिन्न है।आरोपी ने बताया है की महिला के साथ सम्बन्ध बनाया फिर महिला ज्यादा नशा में थी तो बेहोश हो गई।उसके बाद गला घोंट दिया लेकिन पुलिस को उसके बात पर यकीन नहीं हो रहा है।पुलिस को आशंका है महिला के साथ और लोगों ने दुष्कर्म किया होगा।विरोध करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

बता दे महिला के बेटे गुलाब नायक ने बताया था कि उसकी मां अकेली भुसूर कोचा में रहती थी। वे लोग मौसीबाड़ी के पास जगन्नाथपुर में रहते है। मां से मिलने दो-तीन दिन पर मिलने आते थे क्योंकि मां पार्टी में खाना बनाने वाले मिस्त्री के साथ काम करती थी। वह तीन अप्रैल की सुबह महादेव मिस्त्री के साथ निकली थी। लेकिन लौट कर नहीं है। गुलाब ने बताया कि कभी कभी वह काम पर जाती तो दो तीन दिन बाद लौटती। इस बार भी घर नहीं लौटी तो उन्हें लगा कि काम पर गई होगी। लेकिन तीन दिन बाद भी नहीं लौटी तो बेटो को चिंता हुई। वे जगन्नाथपुर थाना पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी तो महिला का पहचान हो गई।