शादी से दो दिन पूर्व लड़की ने प्रेमी संग किया शादी,जीजा ने जहर खाकर दे दी जान

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत डोरंडा गांव में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।जिसने लोगों को हिला कर रख दिया।बताया गया कि एक युवती ने अपनी बारात आने से दो दिन पहले प्रेमी संग फरार होकर शादी रचा ली। वहीं दूसरी तरफ उसकी शादी की अगुवाई कर रहे जीजा ने ग्लानी से जहर खाकर अपनी जान दे दी।बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग ताेड़ने के लिए युवती के पिता ने अपने बेटी की शादी काेडरमा में तय किया था और उसकी अगुवाई लड़की के जीजा ने ही किया था। लेकिन जब लड़की प्रेमी संग भाग निकली ताे जीजा को काफी खरी खाेटी सुनना पड़ा।उन्हें इतना जलील होना पड़ा उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो बच्चों के पिता थे। उनके निधन से घर में मातम छा गया। वहीं घटना काे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि धनवार थाना क्षेत्र के सलैया ग्राम निवासी सुरेंद्र राम के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार अपने नानी घर इसी थाना क्षेत्र के पलंगी में रहता था और लड़की की बड़ी बहन का ससुराल भी लड़का के मामा घर के बगल में ही था। जहां लड़की का अपने बहन का घर आना जाना होता था और दोनों में बातचीत के दौरान एक दूसरे को चाहने लगे और प्रेम की कहानी आगे बढ़ने लगा।यह प्रेम कहानी आसपास के अलावा दोनों के घर वालों को भी जानकारी हाे गई। लिहाजा लड़का व लड़की के पिता ने इसे गंभीरता से लिया।एक तरफ लड़के के परिजन ने वैवाहिक बंधन में जोड़ने के लिए लड़की की तलाश शुरू कर दी। वहीं लड़की के पिता ने भी लड़की की शादी काेडरमा में तय किया। जिसकी अगुवाई लड़की के जीजा ने किया था और बीते साेमवार काे ही शादी हाेना तय हुआ था। लेकिन प्रेम के आगे किसी का नहीं चला और प्रेमी जाेड़ा 27 नवंबर घर से भाग निकला। जिसकी तलाश के लिए लड़की पक्ष ने घोड्थम्भा पुलिस से गुहार लगाई औऱ लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया। इस बीच फरार प्रेमी जाेड़े ने किसी मंदिर में शादी कर ली।

घटना के सम्बंध में ओपी प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि पिछले 27 नवम्बर को लड़की के पिता द्वारा अपनी पुत्री के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके उपरांत घोड्थम्भा पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में उक्त लड़का द्वारा लड़की सहित अपने आप को धनवार थाना में समर्पण कर दिया। जिसके उपरांत लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं लड़का तथा लड़की पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति बनाते हुए दोनों का विवाह करा दिया गया।

साभार.