गढवा:स्कूल से पढ़कर छात्रा घर लौट रही थी,सहेलियों के बीच ही प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम प्रसंग में एक युवती की हत्या कर दी गयी। घटना खरौंधी के करिवाडीह में हुई।वहीं मृतका की पहचान शबनम खातून के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि हत्या गांव के ही एक लड़के इत्याज अंसारी ने की है। घटना के बाद से वह फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की दोपहर में भलुहि उच्च विद्यालय से पढ़कर अपनी सहेलियों के साथ घर आ रही थी।तभी रास्ते में पहले से घात लगाये इत्याज ने उसे सहेलियों के बीच से खींचकर ले गया और गोली मार दी और पिस्टल लड़की के ऊपर फेंक कर फरार हो गया।सूचना मिलने पर जल्द ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।थाना प्रभारी अभय कुमार दल बल के साथ पहुंचे और अन्य लड़कियों से पूछताछ की। बताया जाता है कि दोनों को बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसे लेकर लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता से शिकायत की थी।जिसके बाद लड़का सूरत चला गया था। कुछ दिन पहले घर लौटा था।वह लड़की से शादी करना चाहता था।लड़की के परिजन तैयार नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

वहीं हत्या से लड़कियों में दशहत का माहौल है।इस तरह एक छात्रा को जो स्कूल से आ रही थी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।लोगों में काफी आक्रोश है।