Ranchi:डोरंडा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना की पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अफताब अंसारी है और वह पेशे से ठेकेदारी का काम करता है।बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को ठेकेदार आफताब अंसारी,पुंदाग निवासी ने एक 32 वर्षीय महिला को अनजान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने 28 नवंबर को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।मिली गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी अफताब अंसारी महिला को लालच देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि अफताब अंसारी महिला को जान से मारने की धमकी दिया और इस घटना को किसी को नहीं बताने कहा।महिला किसी तरह वहां से निकली उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।उसके बाद परिजन के साथ महिला थाना पहुँची।उसके बाद पुलिस कारवाई में जुट गई थी।वहीं बताया जा रहा है कि महिला आरोपी के पास काम करती थी।महिला को कहाँ काम करना है,साइड दिखाने बोलकर ले गया था।