जमशेदपुर:घायल अवस्था में परसुडीह चर्च की नन अस्पताल में भर्ती,प्राइवेट पार्ट में गम्भीर चोट,पुलिस जांच कर रही है

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में परसुडीह स्थित एक चर्च की नन को घायल अवस्था में टीएमएच भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि नन के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी थी,जिसका इलाज कराया गया।वहीं टीएमएच के चिकित्सकों ने इस मामले को पुलिस का केस बताते हुए मेडिको लीगल केस बनाकर पुलिस के पास भेज दिया।इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल का बयान कलमबंद किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को चर्च प्रबंधन ने कहा है कि यह एक दुर्घटना है,घटना नहीं है। हालांकि,पुलिस इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहने को तैयार नहीं है।बताया जाता है कि रविवार की शाम को जमशेदपुर के परसुडीह स्थित एक चर्च की नन को लहुलुहान हालत में लाया गया था। वह नन की उम्र करीब 25 साल है उक्त नन को तत्काल वहां लाया गया तो चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।वहीं बताया गया कि नन के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी थी।डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी उसके बाद पुलिस की टीम ने नन का बयान लिया है।

बताया गया कि नन के साथ आये चर्च प्रबंधन के लोगों ने कहा है कि एक कुर्सी से वह गिर गयी थी,जिस कारण वह घायल हुई है।इसमें किसी तरह का कोई अन्य घटना की बात नहीं है।वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है।आखिर कुर्सी से गिरने से घायल हुए है या कुछ और मामला है। पुलिस जांच में जुटी है।वहीं घायल नन का भी बयान पुलिस ने ली है।