Ranchi:कंपोजिट कंट्रोल रुम का निरीक्षण एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर और सिटी एसपी ने किया

कंपोजिट कंट्रोल रुम का नंबर 0651-2207784

राँची।राँची शहर में बेहतर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला मुख्यालय में स्थापित जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम का आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था),राँची श्री लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर,राँची श्री सौरभ ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एडीएम लाॅ एंड आॅर्डर ने शिफ्ट में उपस्थित दंडाधिकारी एवं कर्मियों से कार्योे की जानकारी ली।

एडीएम लाॅ एंड आॅर्डर ने रजिस्टर को चेक करने के साथ वायरलेस पर आने वाली सूचना के लिए की गयी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राँची में बेहतर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए जिला कंपोजिट कंट्रोल रुम बनाया गया है। यहां की व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही कंट्रोल रुम की व्यवस्था भी और बेहतर होगी।

कंपोजिट कंट्रोल रुम का नंबर 0651-2207784

राँची में विधि व्यवस्था को लेकर आम जन कंपोजिट कंट्रोल रुम में जानकारी दे सकते हैं। विधि व्यवस्था से संबंधित किसी तरह की सूचना फोन नंबर 0651-2207784 पर दी जा सकती है।