Ranchi:रातू थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में घायल राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत

राँची।राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में घायल राजस्व कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत।बता दें बीते 12 फरवरी 2021 की शाम रातू थाना क्षेत्र के तिलता के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को गोली मार घायल कर दिया था।राजस्व कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए मेडिका में भर्ती कराया गया था।जहां बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स रेफर किया गया था एम्स में इलाज के दौरान राजस्व कर्मचारी की मौत हो गई।

क्या है मामला:
जानकारी के अनुसार बीते 12 फरवरी की शाम राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव शाम के करीब साढ़े पांच बजे रातू स्थित अंचल कार्यालय से बाइक पर सवार होकर अपने घर चुटिया पावर हाउस के लिए निकले थे।इसी दौरान तिलता नेहा सिमेंट के पास उन्हें बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी।गोली लगते ही अपने बाइक से सड़क किनारे गिर पड़े।गिरने के बाद उन्होंने सूझबूझ से काम लिया और उठकर एक ऑटो के पीछे जाकर छुप गए इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची और छानबीन की, हालांकि अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

विवादित जमीन मानी जा रही घटना की वजह:
राजस्व कर्मचारी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के पास हल्का पांच की जिम्मेवारी थी।हल्का पांच में सिमलिया, फुटकलटोली, कमडे, चटकपुर व सुंडील पंचायत आते हैं सबसे ज्यादा विवादित जमीन इसी इलाके में हैं,इनमें सबसे ज्यादा सिमलिया पंचायत में ही है। बड़े-बड़े भू-माफिया सिमलिया पंचायत की ओर नजर टिकाए खडे है। सिमलिया पंचायत में ही कई बार विवादित जमीन पर सीओ द्वारा ट्रैक्टर, जेसीबी को जब्त किया गया है।इससे आशंका जताई जा रही है कि विवादित जमीन के चलते ही हत्या की गई है।पुलिस ने इस घटना में शामिल अपराधी को 10 दिनों बाद भी अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ना ही पता लगा पाई है कि गोली किसने मारी और क्यों मारी।इधर कर्मचारी की मौत से परिजनो में मातम छा गया है।